कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया

दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ये किया अनुरोध

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बाबा केदारनाथ की प्रतिकृति व प्रदेश के रेशम से निर्मित शॉल भी भेंट की.

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने जिसमे देहरादून में 3, टिहरी 2 ऊधम सिंह नगर 2 पिथौरागढ़ 3, पौड़ी 2 खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने की मांग की

ये भी पढ़ें:   Kasinon pokeripalvelimet Hienot hyvät tuoreet miten saada bonus Unlimluck:ssä hedelmät Pelisuunnitelmat: Paranna voittomahdollisuuksiasi

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की.
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया युवा कार्यक्रम और (खेल विभाग), भारत सरकार द्वारा संचालित “खेलो इंडिया – राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम” स्कीम के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र, उत्तराखंड में मैदान विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास तथा सामुदायिक खेलों को बढ़वा देने हेतु स्कीम के “खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन दोनों सुविधाओं के निर्माण हेतु मसूरी विधानसभा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने जिसमे जनपद देहरादून में 03, टिहरी 02 ऊधम सिंह नगर 02 पिथौरागढ़ 03, पौड़ी 02 खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने की मांग की। जिसपर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बाबा केदारनाथ की प्रतिकृति व प्रदेश के रेशम से निर्मित शॉल भी भेंट की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *