Headlines

भूतपूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात  

भूतपूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात

पंत नगर, 22 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर में भूतपूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर बिंदुखत्ता में शहीद स्मारक के पास एक सैनिक जन मिलन केंद्र का निर्माण के संबंध में आ रही समस्या में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संगठन के पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, मेजर (सेनि) बीएस बिष्ट, कैप्टन इंदर सिंह, चंचल सिंह कोरंगा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, इंदर सिंह पनेरी, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह खनका आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *