Headlines

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुड़की में आयोजित प्रबुद्ध / सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुड़की में आयोजित प्रबुद्ध / सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान की की अपील

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने आज हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन मे आयोजित प्रबुद्ध / सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित किया।
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुड़की स्थित बी.एस.एम इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध / सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और प्रबुद्ध एवं सैनिक सम्मलेन में उपस्थितजनों से हरिद्वार लोकसभा से सांसद प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान की अपील की।

ये भी पढ़ें:   4साल में पहली बार – जवाब नहीं, रिकॉर्ड बोल रहे हैं: पहली बार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जमीन पर दिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *