Headlines

AAP सरकार में उपलब्धियाँ शून्य, घोटाले ज्यादा  

AAP सरकार में उपलब्धियाँ शून्य, घोटाले ज्यादा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विधानसभा क्षेत्र करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी श्री कपिल मिश्रा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इन विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता को केजरीवाल की आपदा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य हासिल करने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को झाड़ू वालों और इनके मौसरे भाई कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में उन लोगों का समर्थन किया जो फिर से धारा 370 को लागू करना चाहते हैं और अलगाववाद, पत्थरबाजों, आतंकियों का समर्थन करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ इसलिए दिल्ली की जनता को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यहां पर नाकारी और भ्रष्ट सरकार है।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पोस्टिग भोजन दिया जाएगा। पीजी तक की फीस माफ भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सैनिक कल्याण के लिए जो कार्य हुए हैं वो कार्य न भूतो न भविष्यति।

ये भी पढ़ें:   जेनी, सोनिया आनंद और दीप्ति रावत के सवाल—हरक सिंह रावत कब तोड़ेंगे चुप्पी?

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उत्तर पूर्व जिला श्रीमती पूनम चौहान, विधानसभा प्रभारी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर, सह प्रभारी श्रीमती सारिका जैन, संयोजक श्री यशवंत सिंह रावत, विधानसभा विस्तारक श्री रामू शर्मा, ठाकुर अवधेश सिंह, निगम पार्षद नीता बिष्ट, सतपाल सिंह, सोनी पांडेय, बृजेश सिंह, प्रमाोद झा, कालीचरण शर्मा, कुलदीप नैनवाल, राजेशराज, जयदत्त शर्मा, नितिन चौहान समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *