Headlines

धामी ने भाजपा पार्टी के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “भाजपा ने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूर्ण किया है  

 

धामी ने भाजपा पार्टी के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “भाजपा ने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूर्ण किया है

 

दिल्ली, 24 जनवरी 2025 : दिल्ली में पटेलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की विफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्लीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ धोखा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य हासिल करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, “दिल्ली में विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की विकासपरक जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।” उन्होंने पार्टी के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “भाजपा ने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूर्ण किया है। कश्मीर से धारा 370 का हटना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, और अब समान नागरिक संहिता कानून लागू करना हमारे विकासात्मक दृष्टिकोण का हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जा रहा है, साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच यात्रा आसान होगी, जो राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान देगा।”

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

मुख्यमंत्री श्री धामी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की आलोचना करते हुए कहा, “अगर राष्ट्रीय स्तर पर झूठ बोलने की प्रतियोगिता होती, तो उसमें पहला स्थान अरविंद केजरीवाल को मिलता। उनकी सरकार ने दिल्ली की जनता को लगातार धोखा दिया और माफियाओं के हाथों में दिल्ली की सरकार को सौंप दिया।”

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा, “इन दोनों पार्टियों में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंदू संस्कृति का अपमान करने की सोच एक समान है।”

जनसभा में सीएम धामी ने दिल्लीवासियों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की, ताकि डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य और दिल्ली में समान रूप से विकास संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *