Headlines

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से की भेंट , डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर चर्चा

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से की भेंट ,
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर चर्चा

 


देहरादून, 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वार्ड-11, विजय कॉलोनी के बूथ संख्या 68, 69, 70 और 85 में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से भेंट की। उन्होंने प्रीति भारती, संदीप प्राची बेनवाल, दीपक कुमार और नीतू सिसोदिया को डॉ. अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, सतेंद्रनाथ, गुड्डी देवी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार राजौरिया
सहित कई गणमान्य नागरिक व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   जेनी, सोनिया आनंद और दीप्ति रावत के सवाल—हरक सिंह रावत कब तोड़ेंगे चुप्पी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *