Headlines

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर जोशी ने बताया कि किस तरह भारत ने तकनीकी प्रगति से आतंकी और अवैध ड्रोन किए ध्वस्त

 

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर जोशी ने बताया कि किस तरह भारत ने तकनीकी प्रगति से आतंकी और अवैध ड्रोन किए ध्वस्त

 

 

 

 

 

देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के राजपुर स्थित प्लीजेंट वैली के नये द्वारों एवं सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन सुबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। सोसाइटी में यह नवाचार वहां के निवासियों की सुरक्षा को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति ने मंत्री जोशी के हाथों से सोसाइटी के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।

 

राजपुर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन गेटों और सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर की सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यह पहल हमारे समुदाय के लिए एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सोसाइटी के अंदर से सुमन नगर, खारसी, चालंग इत्यादि स्थानों की पहुंच पूर्व की भॉति सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें:   आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, देश में शांति और विकास का मार्ग हुआ प्रशस्त—सीएम धामी

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में भारत ने विश्व भर में अभूतपूर्व कार्य किया है और एक नई ऊंचाइयों को छुआ है। तकनीक केे चलते ही ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकी और अवैध ड्रोन मार गिराये। उन्होंने कहा कि प्लेज़ेंट वैली सोसाइटी से मेरा बहुत पुराना नाता है और प्लेज़ेंट वैली सोसायटी देहरादून की सबसे सुंदर सोसाइटी में से प्रमुख है। उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार का सदस्य बनकर, बेटा बनकर, भाई बनकर काम करता हूं। नर सेवा, नारायण सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए समिति ने कोरोना के दौरान भी काफी अच्छा काम किया।

 

काबीना मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश का पहला वह राज्य है, जिसने यूसीसी को लागू किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में धारा 370 और 35ए को हटाकर जम्मू-कश्मीर वासियों को सुखमय जीवन प्रदान किया गया। 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करने का लक्ष्य भाजपा सरकार का है।

ये भी पढ़ें:   वीर सैनिकों के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल, जवानों के साथ संवाद कर साझा की दीपावली की खुशियां

 

इस अवसर पर प्लीजेंट वैली वेलफेयर एसोसिऐशन के अध्यक्ष कुवंर अरोड़ा, उपाध्यक्ष सचिन सहगल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुण्डीर, रजनी कुकरेती, अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मनोज उनियाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *