Headlines

Uttarakhand – परिवहन निगम की आय में पिछले दो वित्तीय वर्षों में हुआ सुधार , यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाने , दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाने, और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए । इतना ही नही मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार से जल्द से जल्द बस सेवा का संचालन शुरू करने के भी निर्देश दिए ।

इसके अलावा बैठक में परिवहन विभाग की आय पर भी चर्चा की गई । जिसमें बताया गया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की आय में पिछले दो वित्तीय वर्षो में सुधार आया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम को 29.06 करोड़ रूपये का फायदा हुआ । जबकि इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 27 करोड़ रूपये का फायदा हुआ है। परिवहन विभाग के राजस्व प्राप्ति में भी पिछले दो वित्तीय वर्ष में लगातार वृद्धि हुई है। 2021-22 में 20.86 प्रतिशत और 2022-23 में 34.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वित्तीय वर्ष में भी अभी तक गत वर्ष की तुलना में 11.20 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

इतना ही नही परिवहन विभाग में ऑनलाईन सुविधाएं बढ़ने से प्रर्वतन संबंधी कार्यवाही में भी तेजी आई है। उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में व्हीकल टेस्टिंग सेंटर के निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। अल्मोड़ा में आईएसबीटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *