Headlines

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैन्य परिवार से जुड़े हैं और सैनिक कल्याण के विषयों पर हमेशा ही गम्भीरतापूर्वक कार्य करते हैं    

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैन्य परिवार से जुड़े हैं और सैनिक कल्याण के विषयों पर हमेशा ही गम्भीरतापूर्वक कार्य करते हैं

 


सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर परमवीर चक्र विजेताओं को दिये जाने वाली सम्मान राशि को बढ़कार डेढ़ करोड़ किये जाने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार प्रकट किया।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैन्य परिवार से जुड़े हैं और सैनिक कल्याण के विषयों पर हमेशा ही गम्भीरतापूर्वक कार्य करते हैं। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में सीधे एक करोड़ रूपये की वृद्धि मुख्यमंत्री की सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि “मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान दो बार परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाया है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *