Headlines

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बोले—मुख्यमंत्री धामी राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक प्रगति के सच्चे संवाहक

 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज बोले—मुख्यमंत्री धामी राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक प्रगति के सच्चे संवाहक

उत्तराखण्ड के रजत जयंती के इस एतिहासिक वर्ष में देवभूमि के आंगन से नई आध्यात्मिक गूंज उठी है। उत्तराखण्ड के विभिन्न धार्मिक एवम् पवित्र स्थलों पर हेलीकाॅप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई है। इस कड़ी में देहरादून स्थित देश के प्रसिद्ध दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर एवम् पवित्र सरोवर पर शनिवार को पुष्प वर्षा की गई।
श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक प्रगति के प्रति गहन सोच रखते हैं।
देहरादून स्थित दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देश विदेश की संगतों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र है। शनिवार को जैसे ही पुष्पवर्षा करता हुए हैलीकाॅप्टर श्री दरबार साहिब के ऊपर से गुजरा पूरा परिसर श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *