कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है कांग्रेस ने मैं और मेरा परिवार की मानसिकता के साथ स्वयं और अपने परिवार के उत्थान के अलावा कोई काम नहीं किया

मुख्यमंत्री ने दन्या अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

आज उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में चला गया है। हर एक उत्तराखंडवासी अपनी संस्कृति विरासत से जुड़ गया है

मानसखंड मंदिर माला मिशन का मुख्य केंद्र है जागेश्वर मंदिर : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड की मातृशक्ति कौशल से भरी हुई और परिश्रमी है : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस ने स्वयं और अपने परिवार के उत्थान के अलावा कोई काम नहीं किया : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड की मातृशक्ति में कौशल की कोई कमी नही है राज्य की मातृशक्ति परिश्रमी और मेहनती हैं। वो जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके दिखाती हैं

कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है कांग्रेस ने मैं और मेरा परिवार की मानसिकता के साथ स्वयं और अपने परिवार के उत्थान के अलावा कोई काम नहीं किया

कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण हेतु सत्ता चहिए

कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र, जिन्ना की मुस्लिम लीग के 1936 के विभाजनकारी घोषणापत्र से मेल खाता है

 

कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण हेतु चाहिए सत्ता : मुख्यमंत्री धामी

 

मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। दूरदृष्टिता की भावना से आज विकसित भारत का स्वप्न साकार होने की ओर अग्रसर है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान, दन्या (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी यहां पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा जी को जिताने एवं प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी ने निरंतर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाया है। अजय टम्टा ने समर्पण भाव से केंद्र सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। सरल एवं सहज रहते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा मानसखंड मंदिर माला मिशन का मुख्य केंद्र जागेश्वर मंदिर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के जागेश्वर मंदिर दौरे के बाद निरंतर जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बड़ी है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के हर दौर में कहते हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

ये भी पढ़ें:   Publication away from Ra Slot machine game: Play 100 percent free Slot Online game On the web by Novomatic

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सीमा में बसे गांवों को देश का पहला गांव बताया है। चार धाम में लगातार श्रद्धालु बढ़ रहे हैं। चार धाम की भांति मानसखंड मंदिर माला मिशन पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा *मोदी जी के नेतृत्व में भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। दूरदृष्टिता की भावना से आज विकसित भारत का स्वप्न साकार होने की ओर अग्रसर है।* प्रधानमंत्री जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा *आज उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में चला गया है। हर एक उत्तराखंडवासी अपनी संस्कृति विरासत से जुड़ गया है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा *उत्तराखंड की मातृशक्ति में कौशल की कोई कमी नही है। राज्य की मातृशक्ति परिश्रमी और मेहनती हैं। वो जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके दिखाती हैं।*

ये भी पढ़ें:   Online Casinos: Joik På Norges Beste Lær mer her Casinoer 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्वयं जागेश्वर आकर 4200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। बाबा जागेश्वर का प्रांगण दिव्य और भव्य बनने वाला है। जागेश्वर का मास्टरप्लान पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा निश्चित ही देश से बड़ी आबादी इस क्षेत्र में जागेश्वर धाम के दर्शन करने आने वाली है। अब साल भर लोग जागेश्वर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा में तहसील भवन का निर्माण हुआ है। मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य जारी है। वृद्ध जागेश्वर-कोटेश्वर मोटर मार्ग का डामरीकरण, सालम जैंती में शहीद स्मारक, लमगड़ा में विकासखंड कार्यालय भवन का निर्माण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली बिनौला का निर्माण, 20 करोड़ रुपये की लागत से 25 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली दन्या-आरासलपड़ सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू करवाया गया है।5 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण हुआ है। सरयू नदी लिफ्ट परियोजना से दन्या की पेयजल की समस्या को भी दूर किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओ पर कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें:   Dual Twist -kolikkopeli, jota SpyBet aviator kirjautuminen voi pelata 100 prosenttia ilmaiseksi NetEntin nettikasinoilla

मुख्यमंत्री ने कहा कि *कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने मैं और मेरा परिवार की मानसिकता के साथ स्वयं और अपने परिवार के उत्थान के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण हेतु सत्ता चहिए*। उन्होंने कहा *कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र, जिन्ना की मुस्लिम लीग के 1936 के विभाजनकारी घोषणापत्र से मेल खाता है।* उन्होंने कहा 2014 से पहले कांग्रेस के गठबंधन की सरकार में रोज कोई न कोई घोटाला सामने आता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कांग्रेस और उनके समर्थन दलों की सरकारें हैं, वो आज भी घोटाले और घपले कर रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से सख्त कार्रवाई की है । जिसके परिणाम स्वरूप आज भ्रष्टाचारी जेल या फिर बेल पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से श्री अजय टम्टा जी को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, धर्मेंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *