सपा की सरकार ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर, खटीमा में राज्य आंदोलनकारीयो पर गोलियां चलवाई थीं : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर, लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘ प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सपा की सरकार ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर, खटीमा में राज्य आंदोलनकारीयो पर गोलियां चलवाई थीं : मुख्यमंत्री धामी


भाजपा समान नागरिक सहित की तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात करती है : मुख्यमंत्री धामी

धामी ने कल्याणपुर, लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित ‘ प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कल्याणपुर, लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित ‘ प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रवासियों ने हमेशा राजनाथ सिंह समर्थन किया है।

पूरा लखनऊ एक होकर राजनाथ जी का समर्थन कर रहा है। राजनाथ जी का उत्तराखंड विशेष लगाव, एवं रोटी बेटी का रिश्ता है:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने छात्र जीवन में कई चीजे लखनऊ की धरा से सीखी है। जब भी वो लखनऊ आते हैं, उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डीयो से संसदीय क्षेत्र लखनऊ से राजनाथ सिंह जी को 5 लाख से भी ज्यादा मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:   Greatest Gambling enterprise Apps & Mobile Gambling enterprise Applications the real deal Money Rated!

 

लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर, राजनाथ का सरल व्यवहार हम सभी जानते हैं। बड़े से बड़े पदों पर रहने के बावजूद वो सीधे लोगों के दिलों से जुड़े रहे हैं। पूरे देश में उनका बड़ा सम्मान है :धामी

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रवासियों ने हमेशा राजनाथ सिंह समर्थन किया है। उन्होंने कहा पूरा लखनऊ एक होकर राजनाथ जी का समर्थन कर रहा है। राजनाथ जी का उत्तराखंड विशेष लगाव, एवं रोटी बेटी का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने छात्र जीवन में कई चीजे लखनऊ की धरा से सीखी है। जब भी वो लखनऊ आते हैं, उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आज लखनऊ विकास के पथ पर अग्रसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में लखनऊ तेजी से आगे बड़ा है। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह जी ने देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डिफेंस के क्षेत्र में आधुनिक हथियारों संसाधनों को अब भारत इंपोर्ट की जगह एक्सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूर्ण हो रही है।

ये भी पढ़ें:   Greatest Info-and-Strategies to help you Victory up against Funky Fruits Slot hacks

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले पुरानी सरकारों में हर दिन नया घोटाला सामने आता था। पर बीते 10 वर्षो में एक भी घोटाला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। साथ ही लंबे समय के बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि आने वाले समय में भारत अर्थव्यवस्था क्षेत्र में नंबर पर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पार्टी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर, खटीमा में राज्य आंदोलनकारीयो पर गोलियां चलवाई थीं। अयोध्या में रामभक्तो पर गोलियां चलाई गई। हम ये बात कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में हमें उत्तराखंड राज्य मिला। उन्होंने कहा लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। श्री राजनाथ जी का सरल व्यवहार हम सभी जानते हैं। बड़े से बड़े पदों पर रहने के बावजूद वो सीधे लोगों के दिलों से जुड़े रहे हैं। पूरे देश में उनका बड़ा सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। एक ओर भाजपा समान कानून की बात करती है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू करने की बात करती है।

ये भी पढ़ें:   Каким способом внутреннее напряжение может увеличивать заинтересованность

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा एक ओर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा तो दूसरी तुष्टिकरण वाली सपा और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन है। सपा और कांग्रेस पार्टी के पास न मुद्दे हैं, न वादे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डीयो से संसदीय क्षेत्र लखनऊ से राजनाथ सिंह जी को 5 लाख से भी ज्यादा मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक प्रत्याशी ओ.पी श्रीवास्तव, श्री विनय रोहेला, भाजपा नेता श्री नीरज, हरिश चंद्र पंत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *