कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से, पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने चौबट्टाखाल, पौड़ी में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होगी : मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है : मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना और अधिक सशक्त और शक्तिशाली हुई है, सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम करती हैः मुख्यमंत्री धामी

कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से, पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस के लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करते हैं : मुख्यमंत्री धामी

 

उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं:धामी

 

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है:धामी

कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं:धामी

 

मोदी के विरोध में सभी विपक्षियों ने बनाया है ठगबंधन : मुख्यमंत्री धामी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ का पुनर्निमाण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य जारी है

अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी में कांग्रेस,लेकिन हर बार हो रहे असफल : मुख्यमंत्री धामी

आज हर कोई कह रहा है मोदी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है:धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। आज हर कोई कह रहा है मोदी की सरकार बनने वाली हैं। पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के सम्मान में उत्सव हुए हैं। गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाले हैं। उन्होंने कहा निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होने वाली है। अनिल निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता को 19 तारीख का इंतजार है..

ये भी पढ़ें:   В какой мере душевный настрой влияет на восприятие результата

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों कार्य हुए हैं। कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बड़े निर्णय लिए गए है। सेना का मनोबल बढ़ा है। वन रैंक वन पेंशन लागू कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। सेना को पहले से और अधिक सशक्त और शक्तिशाली बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि *कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना ! कल यही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे उत्तराखंड का क्या लेना देना है ! मुख्यमंत्री ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से , पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है।* मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के नेता *उत्तराखंड की शान शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गाली देते हैं। कांग्रेस के लोग हमारे सनातन धर्म का विरोध करते हैं। धर्म संस्कृति सभ्यता को बदनाम कर इसके साथ खिलवाड़ करने का काम करते हैं*। मोदी के विरोध में सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है। ठगबंधन के लोग कहते हैं परिवारवाद को बढ़ाना है। *कांग्रेस बार बार अपने राजकुमार को लॉच करने की तैयारी करती है पर हर बार असफलता हाथ लग रही है।*

ये भी पढ़ें:   Publication away from Ra Slot machine game: Play 100 percent free Slot Online game On the web by Novomatic

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि देश का बंटवारा हो जाए। पर प्रधानमंत्री जी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अटक से लेकर कटक तक, पूरे देश को जोडने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ का पुनर्निमाण हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस ने घोषणा पत्र को ’’न्याय पत्र’’ का नाम दिया परंतु कभी इन्होंने देश, उत्तराखंड, गढ़वाल के लोगों के साथ न्याय नहीं किया है
*कांग्रेस के लोग चुनाव के समय तो भेष बदलकर आते हैं, लेकिन उसके बाद ये अपना असली रंग दिखाते हैं।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने 4 जून को 400 पार का नारा दिया है, सभी ने इस नारे को सार्थक करते हुए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *