मंत्री गणेश जोशी ने कहा 10 सालों में स्वच्छता में देश आगे बढ़ा है। मंत्री ने कहा समाज के हर वर्ग ने मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है।

बीजेपी के गाँव चलो अभियान कार्यशाला को संबोधित करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला में प्रतिभाग किया

मंत्री गणेश जोशी ने कहा 10 सालों में स्वच्छता में देश आगे बढ़ा है। मंत्री ने कहा समाज के हर वर्ग ने मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज विश्व के पटल पर देश का नाम आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जब वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश तीसरी अर्थव्यवस्था होगी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून केनाल रोड़ स्थित शिव मंदिर बॉडी गार्ड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्री देव सुमन नगर मंडल की ओर से गांव चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में आज भी देश की आबादी का 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज विश्व के पटल पर देश का नाम आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने कहा आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था है, मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जब वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा आज भारत 70 से अधिक देशों के हथियार निर्यात कर रहा है। 82 से अधिक देशों को अन्न को निर्यात करने का काम देश कर रहा है। उन्होंने कहा आज 11 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हुए है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा 10 सालों में स्वच्छता में देश आगे बढ़ा है। मंत्री ने कहा समाज के हर वर्ग ने मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा पहले विकलांग कहा जाता था। उन्हे दिव्यांग जैसे सम्मान जनक नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को अपनी भूमिका अधिक से अधिक सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने का आव्हान भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि भाजपा के पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से कार्य करते है। पूर्व मेयर गामा ने कहा पिछले 10 वर्षों में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने अभियान अभियान के अंतर्गत घर घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश आगे बढ़ेगा गांव आगे बढ़ेगा देश का भी नारे भी दोहराए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।
गौरतलब है, कि भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान के दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। भाजपा की ओर से 09 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को केंद्र सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुनील उनियाल गामा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, कमल थापा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शर्मा, समीर डोभाल, मण्डल महामंत्री अंकित जोशी, पार्षद चुन्नी लाल, योगेश घाघट, सतेंद्र राणा, मंजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Oferte, Casino medusa 2 rotiri gratuite să magazie să 5 USD quick hit Prețuri Și Tarife prazmarketing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *