राजेंद्र भंडारी ने क्षेत्र के कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री धामी ने बैरांगना, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

 

बदरीनाथ में भाजपा प्रत्याशी के जीतते ही यहां ट्रिपल इंजन लग जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

देवभूमि का स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा : धामी

कांग्रेस, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला बनाना चाहती है:धामी

मुख्यमंत्री ने जनता से आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

क्षेत्र के विकास, बच्चो के भविष्य, क्षेत्र में नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है

राजेंद्र भंडारी ने क्षेत्र के कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है

देवभूमि से मोदी जी का विशेष लगाव है। बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी के जीतते ही यहां ट्रिपल इंजन लग जायेगा :धामी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकास की गारंटी दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू किया।

यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया, उत्तराखंड कई क्षेत्र में आगे बढ़ा है

राज्य में देश का सबसे प्रभावी सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयो में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं

ये भी पढ़ें:   Top 55 Cazinouri Online din playn go Wonder 4 jocuri România Cazinouri Noi Licențiate

सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा मुख्य सेवक के नाते उन्होंने संकल्प लिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा

देवभूमि के लोगों के प्रति हर किसी का नज़रिया बदला है। चार धाम यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है

 

एक ओर भाजपा मेहनत समर्पित भाव से विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला बनाना चाहती है:धामी

मोदी के 10 सालों का विकास कांग्रेस के 65 सालों के विकास पर भारी पड़ रहा है

कांग्रेस ने केवल भारत को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस 99 सीटें लाकर जीत का झूठा जश्न मना रही है

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बैरांगना, चमोली में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से आगामी 10 जुलाई को उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास, बच्चो के भविष्य, क्षेत्र में नई ऊंचाइयों में ले जाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है। बैरांगना की भूमि आतिपावन है। ये पंचकेदार, बद्रीविशाल, गोपीनाथ भगवान की पावन भूमि है। श्री राजेंद्र भंडारी जी ने क्षेत्र के कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। देवभूमि से मोदी जी का विशेष लगाव है। बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी के जीतते ही यहां ट्रिपल इंजन लग जायेगा।

ये भी पढ़ें:   Как психическое состояние отражается на подбор поступков

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को विकास की गारंटी दी जाती है। बीते 10 वर्षो में देश ने मोदी जी की गारंटी को देखा है। आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। भारत पहले से अधिक शक्तिशाली समृद्ध हुआ है। भारत नए नए इतिहास बना रहा है। अलगाववाद, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश कोने में दुबके हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पुरा हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड कई क्षेत्र में आगे बढ़ा है। राज्य में देश का सबसे प्रभावी सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयो में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा मुख्य सेवक के नाते उन्होंने संकल्प लिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी सूरत में बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा देवभूमि के लोगों के प्रति हर किसी का नज़रिया बदला है। चार धाम यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Cele fairy land $ 1 Depozit mai bune site-uri ş cazino online pe România fiable

मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम में आने वाले लोग अन्य जगहों पर भी जाए, इसके लिए भी नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा मेहनत समर्पित भाव से विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, उत्तराखंड को भ्रष्टाचार की नई प्रयोगशाला बनाना चाहती है। मोदी जी के 10 सालों का विकास कांग्रेस के 65 सालों के विकास पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेस ने केवल भारत को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस 99 सीटें लाकर जीत का झूठा जश्न मना रही है ।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र भण्डारी, विधायक भोपाल राम टम्टा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *