मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित    

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित हैं। इसकी बानगी मंगलवार के उनके व्यस्त कार्यक्रम से पता चलती है। मुख्यमंत्री आज जब दोपहर में दिल्ली से लौटे तो बगैर देर किए काम में जुट गए। दिल्ली से आने के तत्काल बाद वे तमाम बैठकों व कार्यक्रम में व्यस्त रहे। इस बीच, आम लोगों से मुलाकात भी की तो रात में एक बार पुनः अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राज्य के प्रति समर्पण उनकी कार्यशैली से पूरी तरह प्रदर्शित हो जाता है। राज्य के लिए समर्पित धामी को काम के आगे न दिन दिखता है, न रात। राज्य के विकास और काम की धुन के पक्के धामी लगातार चलायमान हैं।
मंगलवार के दिल्ली से लौटते ही वे पुनः काम के मोर्चे पर जुट गए। इस दौरान वे सबसे पहले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यंजनों को प्रदान किये जाने वाले राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए तो इस कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही सचिवालय पहुँचे और यहां पर उन्होंने 61 लोगों को ऑनलाइन रूप से वृद्धावस्था पेंशन वितरण की। आपको बता दें कि समाज कल्याण विभाग म पेंशन पोर्टल पर अब लोग 59 वर्ष 6 माह की आयु पूर्ण होने पर वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खैर, सीएम की व्यस्तता का यह क्रम यहीं नहीं रुका। सचिवालय में ही राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। इसके तुरंत बाद केदारनाथ क्षेत्र से आये लोगों ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सभी लोगों की समस्याएं सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को उनके समाधान हेतु निर्देश दिए। वहीं, मुख्यमंत्री देर रात तक सभी अधिकारियों के साथ बैठके एंव शासकीय कार्य भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   10 000 Kr arv all ways fruits spilleautomater fri spinn påslåt nye spiller!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *