Headlines

डीएम का 1.6 करोड़ के पिंक एवं जनरल टॉयलेट शासन ने किए स्वीकृत  

 

डीएम का 1.6 करोड़ के पिंक एवं जनरल टॉयलेट शासन ने किए स्वीकृत

देहरादून दिनांक 12 फरवरी 2024(सू. वि. का.), जिलाधिकारी सविन बंसल देहरादून शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने, आवागमन करने वाले लोगों एवं महिलाओ को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो, जिसको लेकर उन्होंने विगत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण निरीक्षण कर, समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, भ्रमण निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं जनमानस के लिए बाजार एवं मुख्य स्थान में पिंक एवं सामान्य टायलेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्थल का चयन करते हुए कार्यों की मुहूर्त रूप दे रहें। डीएम के बाजारों में पिंक एवं सामान्य टायलेट बनाने के प्रस्ताव को शासन स्वीकृत कर लिया है। जिसमे साथ ही  युद्धस्तर पर कार्य करवाते हुए शासन से देहरादून शहर में पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट एवं सामान्य टॉयलेट के निर्माण कार्य हेतु 160.90 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त की गई।
शहर में इन स्थनों पर बनाए जा रहे हैं पिंक एवं सामान्य टॉयलेट – रमेश बुक डिपो (पिंग टॉयलेट), डिस्पेंसरी रोड पार्किंग (पिंक टॉयलेट), राजा रोड-2 (मूत्रालय), गेयलॉर्ड शूज के समीप (मूत्रालय), राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के समीप (पिंक टॉयलेट), तहसील चौक पार्किंग (पुरूष एवं महिला शौचालय) एवं बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे (पुरूष एवं महिला शौचालय)

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *