Headlines

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रोहतक, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोहतक की वीर भूमि ने मां भारती की सेवा के लिए कई वीर सपूतों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा धर्म और अधर्म के इस युद्ध में एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ भाजपा है तो दूसरी ओर धर्म विरोधी बातें करने वाले, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, कांग्रेस जैसी दूसरी पार्टियां हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु संख्या ने साबित किया,धामी सरकार की व्यवस्थाओं पर जनता को भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भाजपा जब भी चुनाव में जाती है तो जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रोहतक में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है। एमएसएमई का प्रौद्योगिक केंद्र स्थापित किया गया है। न्यू ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे ने चंडीगढ़ और देहरादून की दूरी कम कर दी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से हरियाणा में रहने वाले प्रत्येक इंसान का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पादन बना रही हैं, ये सब अवसर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   वर्क फ्रॉम होम: मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने और सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में विकास, समृद्धि, शांति पारदर्शिता की गारंटी देती है। और दूसरी ओर कांग्रेस, हरियाणा को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, करप्शन के दलदल में धकेलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ही भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के नेताओ ने बस अपनी जेबों को भरने का काम किया है। हुड्डा सरकार के दलाल और डीलर जनता की जेब काटने के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। हुड्डा सरकार ने जनकल्याण की जगह दामाद का कल्याण किया। कांग्रेस के समय में 3D का राज चलता था, 3D मतलब दरबारी, दामाद और डीलर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों के साथ भी धोखा किया है। हुड्डा सरकार ने कारगिल यद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में बने स्मारकों को भी तोड़ा। अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस सेना का भी विरोध करती है। इन्होंने सर्जीकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस अपने वोटों के लिए आतंकवादियों को भी गले लगा सकती है। कांग्रेस को फिर से मौका देने का मतलब है विकास के रास्ते को रोकना। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को रोहतक से विदा करना होगा। और भाजपा के हाथो को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें:   वर्क फ्रॉम होम: मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने और सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए

इस अवसर भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष ढाका, विनय रौहेल, सतीश नांगल, ईश्वर सिंघल, अजय बंसल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *