Headlines

सीएम धामी के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड हर घर तक पहुंचाएगी भाजपा, नितिन नबीन ने 2027 में फिर सरकार का लक्ष्य साधा

सीएम धामी के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड हर घर तक पहुंचाएगी भाजपा, नितिन नबीन ने 2027 में फिर सरकार का लक्ष्य साधा

यही उत्तराखंड मॉडल है—विकास भी, विरासत भी; सुशासन भी, साहसिक निर्णय भी। दूसरी ओर कांग्रेस के पास उत्तराखंड के भविष्य के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं दिखाई देता। इसलिए कभी जाति, कभी तुष्टिकरण और कभी शुद्धिकरण जैसे विषयों को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हल्द्वानी से खड़ा किया गया शुद्धिकरण का विवाद भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताते हुए भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की जनता विभाजन की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। अब 2027 की लड़ाई केवल एक चुनाव की लड़ाई नहीं है। यह तय करने का चुनाव होगा कि उत्तराखंड विकास और विरासत के रास्ते पर आगे बढ़ेगा या जाति और तुष्टिकरण की पुरानी राजनीति की ओर लौटेगा।
ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा, 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के साथ गांवों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर
प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प दिया है और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उस संकल्प को जमीन पर उतारने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क और सीमांत क्षेत्रों से लेकर चारधाम और आदि कैलाश तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर युवाओं के अवसरों तक—प्रदेश में बदलाव दिखाई दे रहा है। अब संगठन का लक्ष्य इस बदलाव और सरकार के रिपोर्ट कार्ड को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। एक तरफ कांग्रेस का भ्रम, विभाजन और तुष्टिकरण है। दूसरी तरफ भाजपा का विकास, विरासत और राष्ट्र प्रथम का संकल्प है।
ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार कर रहे मुख्यमंत्री धामी, तीन देशों की जरूरत के अनुसार मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड की जनता ने बार-बार विकास और स्थिरता पर विश्वास जताया है। अब उसी विश्वास को और मजबूत करते हुए लक्ष्य स्पष्ट है— “मोदी का विजन, धामी के निर्णय, संगठन की शक्ति और जनता का विश्वास—2027 में फिर भाजपा सरकार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *