Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।  

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी श्री रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जहां अंत्योदय को अपने जीवन का सिद्धांत मानकर सभी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को सिद्धांत मानकर दिल्ली पर शासन किया।

ये भी पढ़ें:   लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : 2 नवंबर को देहरादून में भाजपा की विशाल पदयात्रा, 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रोहिंग्याओं का समर्थन करने वाले केजरीवाल दिल्ली में यूपी, बिहार और उत्तराखंड से आने वाले लोगों को बाहरी बताते हैं। स्वच्छता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की बात कर सत्ता में आए केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई पर ही झाड़ू लगा दिया। मुहल्लों में स्कूल खोलने के नाम पर शराब बेचने की स्कीम शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक थे लेकिन यहां पर उन्होंने एक भी विकास का काम नहीं कराया, जिस कारण उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से मुंह छिपाकर भागना पड़ा। केजरीवाल जनहितों से ऊपर अपने एशो अराम को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि जिस धनराशि का इस्तेमाल दिल्ली के विकास में होना था, उससे शीशमहल बनाया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में शिक्षा के नियम होंगे एक समान, मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले कांग्रेस और आप जैसे मौसेरे भाइयों को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

इस अवसर पर कपकोट के विधायक श्री सुरेश गड़िया, बागेश्वर के विधायक श्री मोहन सिंह माहरा, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहाकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला, श्री विजेंद्र धामा, श्री अनिल शर्मा, श्री शुभम शर्मा, श्री आशीष पांडेय, श्री नीरज शर्मा, श्री आशीष गुप्ता, श्री अजब सिंह, श्री रोहित मल्होत्रा, श्री नंदन सिंह रावत, श्री हिमांशु मित्तल, रेनू चौधरी, श्री शशि चांदना, श्री भूपेश शर्मा, श्री अरविंद राणा, श्री प्रंशात बिष्ट, श्री हरेंद्र टोलिया, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *