Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने को किया अनुमोदित

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने को किया अनुमोदित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹ 71.67 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु सरफेस पार्किंग निर्माण ₹ 42.39 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राग गृह एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹ 1.14 करोड़ तथा विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत भगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता हेतु सरफेस पार्किंग निर्माण ₹ 79.56 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें:   नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी

*मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के लिए प्रदान किया ₹ 89.41 करोड का अनुमोदन*

मुख्यमंत्री द्वारा 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में निर्दिष्ट/अनाबद्ध के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त हेतु भारत सरकार से प्राप्त जिला पंचायत हेतु ₹ 13.74 करोड, क्षेत्र पंचायत हेतु ₹ 9.16 करोड़ एवं ग्राम पंचायत हेतु ₹ 66.51 करोड़ कुल ₹ 89.41 करोड की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को अन्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया गया।

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया ₹ 34.34 करोड की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने हेतु प्रथम चरण में 11.31 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल को अन्तर्गत घनसाली में बस स्टॉप के निर्माण हेतु ₹ 94.05 लाख की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माण और बिना अनुमति प्लॉटिंग पर धामी सरकार का प्रहार, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ किया- नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमेश्वर के अन्तर्गत सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु ₹ 3.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 27 करोड के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना हेतु ₹ 2.43 करोड स्वीकृत किये जाने हेतु का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नगरपालिका परिषद्, नैनीताल के क्षेत्रान्तर्गत नर्सरी स्कूल, माल रोड नैनीताल की मरम्मत हेतु ₹ 3.44 लाख तथा ऐशडेल स्कूल नैनीताल की मरम्मत हेतु ₹ 45 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग ने 160 पीजी डॉक्टरों को दिया BLS-ACLS का व्यावहारिक प्रशिक्षण

*मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व० श्री कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्व० श्री कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *