Headlines

मुख्यमंत्री धामी ने इस बात की स्वीकृत दे दी है और अगले एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त मार्ग निर्माण के लिए बजट जारी हो जाऐगा

 

मुख्यमंत्री धामी ने इस बात की स्वीकृत दे दी है और अगले एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त मार्ग निर्माण के लिए बजट जारी हो जाऐगा

 

 

देहरादून 04 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करे उन्हें डाकरा में क्षतिग्रस्त मार्ग के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया।
काबीना मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने इस बाबत स्वीकृत दे दी है और अगले एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त मार्ग निर्माण के लिए बजट जारी हो जाऐगा। उन्होंने कहा कि डाकरा के निवासियों और डाकरा व्यापार मण्डल द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण का आग्रह लम्बे समय से किया जा रहा है किन्तु छावनी परिषद के पास बजट की अनुपलब्धता के कारण निर्माण में काफी देरी हो गयी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए करीब 77 लाख का आगणन लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है, जिसको राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता पर स्वीकृत करने की कार्यवाही हो रही है।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *