Headlines

सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, बनभूलपुरा पर चुप्पी से सामने आया दोहरा चरित्र

सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, बनभूलपुरा पर चुप्पी से सामने आया दोहरा चरित्र

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से थे। इससे कांग्रेस द्वारा गढ़े गए पूरे नैरेटिव की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

UIIDB से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था प्रदेश में निवेश बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस को उत्तराखण्ड में आ रहा निवेश और युवाओं के लिए बन रहे रोजगार के अवसर भी रास नहीं आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में लगभग 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से भी कांग्रेस को परेशानी हो रही है। वहीं बनभूलपुरा में अतिक्रमण के विषय पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य हासिल करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी आए, चरकर चला जाए। उत्तराखण्ड की एक-एक इंच जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम करती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *