Headlines

हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक सीएम धामी की दिखी जनता में जबरदस्त लोकप्रियता

हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के दौरान स्टार प्रचारक सीएम धामी की दिखी जनता में जबरदस्त लोकप्रियता

सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई.

हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम धामी का बल्लभगढ़ की जनता की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी को क्रेन के माध्यम से फूलों की माला पहनाई गई।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

श्री धामी ने रोड शो के दौरान लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर क्षेत्र में हरियाणा ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 5 अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर लगाएगी और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को एक बार फिर से भारी समर्थन देगी।

ये भी पढ़ें:   जेनी, सोनिया आनंद और दीप्ति रावत के सवाल—हरक सिंह रावत कब तोड़ेंगे चुप्पी?

मुख्यमंत्री श्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कि निश्चित रूप से श्री शर्मा के चुनाव जीतने के बाद बल्लभगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी। चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *