Headlines

कांग्रेस जीती तो निकाय क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावाः सीएम धामी  

कांग्रेस जीती तो निकाय क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावाः सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपेश्वर, चमोली में जनसभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद पर श्री संदीप रावत समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर कांग्रेस के पास सिर्फ बहाने हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा विकास को अपनी प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग इस बात से दुःखी हैं कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिल रही है और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। कांग्रेस की सोच में बदलाव की कोई संभावना नहीं है, वे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश करते हैं, जबकि भाजपा हमेशा जनता के हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों का विरोध किया है और अब विधानसभा उपचुनाव में झूठे वादे करके जीतने वाले कांग्रेस विधायक विकास कार्यों के नाम पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार सत्ता में नहीं है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से लक्ष्य हासिल करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता पर निर्भर है कि वे ऐसे नेताओं को चुनेंगे जो विकास के नाम पर बहाने बनाते हैं या फिर ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो विकास कार्यों को धरातल पर उतार सकें और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तीन गुना बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भाजपा का विजन सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को जमीन पर उतारना है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय सरकार तीनों मिलकर क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:   जरूरतमंदों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने 9.99 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई ₹148.18 करोड़ की पेंशन राशि

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष श्री रमेश मैखुरी, संध्या देवी, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री महेंद्र सिंह राणा, पुष्पा फरस्वाण, श्री गजेंद्र रावत, श्री कुलदीप वर्मा, मनोज भट्ट, गजेंद्र असवाल, चंद्रकला तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *