Headlines

मसूरी में आगामी चुनाव के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी में आगामी चुनाव के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

 

मसूरी, 16 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी चुनाव कार्यालय में आगामी नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनावों के दृष्टिगत वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ संवाद कर भाजपा नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं अन्य सभासदगणों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मीरा सकलानी उस पार्टी की प्रत्याशी है, जिसका नेता विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने ही पर्यावरण मित्र जैसा सम्मान जनक नाम दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा आपका एक मसूरी के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की भी अपील की।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

इस अवसर पर दर्जाप्राप्त मंत्री कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, चेयरमैन प्रत्याशी मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *