Headlines

बोले मंत्री गणेश जोशी पूरा देश राममय , लोगों से की अपील,राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाये..

मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया  श्रमदान

सदियों की तपस्या अब पूरी होने जा रही हैं कुछ दिन ही शेष जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगे..

बोले मंत्री गणेश जोशी पूरा देश राममय , लोगों से की अपील,राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाये..

 

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत देहरादून नया गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा चिडोवाली, राजपुर रोड देहरादून स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में पहुंचकर परिसर में साफ-सफाई की और श्रमदान किया। वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिडोवाली मंदिर परिसर के बाहर फलदार अमरूद के पौध का रोपण भी किया

ये भी पढ़ें:   वीर सैनिकों के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशील पहल, जवानों के साथ संवाद कर साझा की दीपावली की खुशियां

गौरतलब अयोध्या से प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के लोगों से मकर संक्रांति के दिन से तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाने का आव्हान किया गया था। जिसके निमित आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा सदियों की तपस्या अब पूरी होने जा रही हैं। उन्होंने कहा अब कुछ दिन ही शेष रह गए है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने महल में विराजमान होंगे उन्होंने कहा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत भव्य राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज पूरा देश राममय है। उन्होंने लोगों से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण तथा अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाने का आव्हान भी किया

ये भी पढ़ें:   आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, देश में शांति और विकास का मार्ग हुआ प्रशस्त—सीएम धामी

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, सतेंद्र नाथ, चुन्नी लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *