Headlines

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी संबोधन से मिली नई ऊर्जा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी संबोधन से मिली नई ऊर्जा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके मार्गदर्शन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और कार्यशैली हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास, समर्पित नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर और अधिक गति से आगे बढ़ेगा तथा विश्व पटल पर अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *