Headlines

मुख्यमंत्री धामी की विकास योजनाओं को नई गति, अल्मोड़ा से उधमसिंहनगर तक करोड़ों की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की विकास योजनाओं को नई गति, अल्मोड़ा से उधमसिंहनगर तक करोड़ों की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी में स्थापित गुरु गोरखनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 01 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा रूद्रपुर में तहसील भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹13.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 5.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र नई टिहरी के ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान के बचाव हेतु घेरबाड/जाल एंव सुरक्षा दीवार एवं सोनकिल नामे तोक से कुआं तक सीसी रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 93.85 लाख तथा ग्राम पुलिया नामे पंचायत खड़ीखाल में सड़क से सारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आर.सी.सी. खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 52.06 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में शिक्षा के नियम होंगे एक समान, मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *