Headlines

प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बनने को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र संतो के साथ अयोध्या मैं मौजूद…  

प्राण प्रतिष्ठा में साक्षी बनने को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र संतो के साथ अयोध्या मैं मौजूद…

 

 

 

देहरादून। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज दक्षिण काली पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज और महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्रनंद भारती महाराज के साथ चार्टर प्लेन से अयोध्या को रवाना हुए।

 

अयोध्या रवाना होते समय जॉली ग्रांट एयर पोर्ट पर संतो व बीकेटीसी अध्यक्ष का हिंदू संगठनों के नेताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि यह अवसर आवत अति कठिनाई यानि यह अवसर कई पीढि़यों के बलिदान के बाद आया है। जिसमें साक्षी बनने को वो अध्योध्या जा रहे हैं। विश्व के सभी सनातनियों के लिए इससे बड़ा दिन और सौभाग्य दूसरा नही है। पूरा देश और सनातन राममई हो गया है।

ये भी पढ़ें:   जरूरतमंदों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने 9.99 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई ₹148.18 करोड़ की पेंशन राशि

 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि पांच सौ वर्षों के सतत संघर्ष और तमाम बलिदानों के बाद यह ऐतिहासिक दिन आया है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे भी इस अवसर का साक्षी बनेंगे।

 

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, भाजयुमो के वरिष्ठ नेता अजय उनियाल, ईश्वर रौथान, विनित मनवाल, प्रदीप रावत, विकास नेगी, आयुष त्यागी, जगावर सिंह, कमल रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *