Headlines

 आज 60 से अधिक स्टार्टअप्स महिलाएं खुद चला रही हैं – यह बदलाव का नया चेहरा है:धामी

 

आज 60 से अधिक स्टार्टअप्स महिलाएं खुद चला रही हैं – यह बदलाव का नया चेहरा है:धामी

 

युवा उद्यमियों को भायी उत्तराखंड की स्टार्टअप नीति

 

सीएम धामी के समक्ष रखे अपने विचार*

 

प्रदेश में संचालित हो रहे 1300 से अधिक स्टार्टअप्स

 

प्रदेश में स्थापित किया गया है 200 करोड़ का वेंचर्स फंड

 

सीएम धामी ने *”मुख्यसेवक संवाद” कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप में युवा उद्यमियों के साथ किया संवाद

 

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड के युवा अब नवाचार की नई उड़ान भर रहे हैं और इस परिवर्तन का कारण है प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति और दूरदृष्टि विजन…

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी पहल मुख्य सेवक संवाद के तहत रविवार को देहरादून में मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें:   एआई और डिजिटल तकनीक से और उपयोगी बनेगा ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’, मुख्यमंत्री धामी की बच्चों से संवाद बढ़ाने की पहल

 

सीएम धामी ने प्रदेश के उन युवाओं से सीधा संवाद किया, जो अपने नए विचारों और प्रयासों से उत्तराखंड की तस्वीर बदल रहे हैं। युवाओं ने पूरे गर्व के साथ साझा किया कि कैसे स्टार्टअप नीति 2023 ने उन्हें अपने सपनों को आकार देने का एक सशक्त मंच दिया है।

 

कार्यक्रम में युवा उद्यमियों ने सीएम धामी से सवाल पूछे कि प्रदेश में पूंजी निवेश और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए क्या अतिरिक्त समर्थन मिल सकता है। जिस पर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों और स्टार्टअप के बीच सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें:   जरूरतमंदों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने 9.99 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई ₹148.18 करोड़ की पेंशन राशि

 

इस अवसर पर सीएम धामी ने उद्यमियों के सवालों के जवाब में यह भी बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए स्टार्टअप नीति के अंतर्गत अतिरिक्त प्रोत्साहन की व्यवस्था की जा रही है। उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण, मेंटरशिप और फंडिंग को सपोर्ट दिया जा रहा है।

 

आज उत्तराखंड में 1300 से भी अधिक स्टार्टअप्स भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए 200 करोड़ रुपए के वेंचर फंड ने भी स्टार्टअप्स को नई ऊर्जा दी है।

 

सीएम धामी के नेतृत्व में स्टार्टअप नीति महिलाओं के लिए भी अवसरों के नए द्वार खोल रही है। आज 60 से अधिक स्टार्टअप्स महिलाएं खुद चला रही हैं – यह बदलाव का नया चेहरा है।

ये भी पढ़ें:   आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, देश में शांति और विकास का मार्ग हुआ प्रशस्त—सीएम धामी

 

यह सीएम धामी की नीतियों और प्रयासों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड को स्टार्टअप क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लीडर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

 

संवाद के दौरान जब युवाओं ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए, तो मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया कि हर अच्छे सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और नीति में समावेश किया जाएगा।

 

साफ है कि आज सीएम धामी के मजबूत विजन के कारण उत्तराखंड एक नए स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। यह एक ऐसी धरती बन रही है जहां नवाचार पनपता है और सपनों को उड़ान मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *